Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

छत्तीसगढ़ में आज शुरू होगा बीजेपी सदस्यता अभियान, CM साय ने दी जानकारी

 छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत तीन सितंबर से होगी। दो सितंबर को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी के सदस्यता लेंगे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सदस्यता दिलाएंगे। बीजेपी का सदस्य बनने के लिए एक नंबर भी जारी किया गया है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को कहा क‍ि तीन स‍ितंबर से छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए 880 000 2024 पर मिस्ड कॉल करें। भाजपा का सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आई महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, आज महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त जारी की है।