Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

बागबासा में पीठासीन अधिकारी से मारपीट के आरोप में बीजेपी जिला अध्यक्ष गिरफ्तार

पिछले हफ्ते त्रिपुरा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में बीजेपी जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी के उत्तरी त्रिपुरा जिला अध्यक्ष काजल दास पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान बागबासा विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी नारायण चक्रवर्ती की पिटाई करने का आरोप है।

ये घटना तब हुई जब पीठासीन अधिकारी वोटरों से लाइन में खड़े होने और टोकन लेने का अनुरोध कर रहे थे। पीठासीन अधिकारी पर हमले का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

एक दूसरी घटना में, बीजेपी विधायक यादव लाल नाथ अपने सहयोगी के साथ 26 अप्रैल को त्रिपुरा पूर्व लोकसभा क्षेत्र के तहत उसी बूथ में घुस गए और कथित तौर पर बीएलओ चिन्मय दास के साथ मारपीट की। बीजेपी विधायक नाथ को जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए नोटिस भेजा गया है।