Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

बीजेपी की 14 जुलाई को बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार पर मंथन के बाद बीजेपी अब दोबारा से उभरने के जतन में जुट गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर विधानसभा स्तर पर सभी से रिपोर्ट ले रहे हैं। अब बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई को लखनऊ में है, जिसमें पार्टी के खिसके जनाधार को दोबारा से जोड़ने का खाका रखा जाएगा। 

बैठक में कई मुद्दों पर मंथन होगा।  पार्टी के आगामी कार्यक्रम, रणनीतियों पर चर्चा होगी। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम शामिल होंगे।