Breaking News

अफगानिस्तान ने मस्जिद हमले पर पाकिस्तान का दावा खारिज किया     |   अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की अंतरिम रूपरेखा जारी     |   अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए लगाया गया 25% टैरिफ पूरी तरह हटाया     |   US के साथ ट्रेड डील से भारतीय निर्यातकों को मिलेगा 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार- पीयूष गोयल     |   अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु समझौते पर अब अगले हफ्ते होगी बैठक, US राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान     |  

मानसून में Immune System को मजबूत रखेंगे ये 4 फ्रूट जूस

झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है. इस मौसम में लोगों को गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिली है. वहीं कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. ऐसे में जरूरी है कि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहे. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट में ये 4 तरह का नेचुरल जूस शामिल कर सकते हैं.

जामुन का जूस-जामुन गर्मी के मौसम का एक बहुत ही बेहतरीन फल है. ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है इसे कहीं ज्यादा इससे सेहत को फायदा पहुंचता है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.अगर आप मानसून में जामुन का जूस पीते हैं,तो आप बरसाती बीमारियों से बचे रह सकते हैं.

फालसे का जूस-फालसे का जूस भी आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये भी आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है. प्रोटीन, मैग्निशियम, कैलशियम फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. जो इम्यून सिस्टम के काफी मजबूत बनाता है.

चेरी जूस- मानसून के मौसम में आप चेरी जूस को भी अपने डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. चेरी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, पोटैशियम और फास्फोरस होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है.

अनार और मौसमी का जूस-अनार और मौसमी का मिक्स जूस भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अनार से शरीर में खून बढ़ता है. वहीं मौसमी में पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर में इम्यून को बढ़ाता है.