Breaking News

IND vs ENG U19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी     |   'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |  

आपकी मानसिक हालत बिगाड़ रही है स्मार्टफोन की लत! कैसे पाएं छुटकारा

Smartphone Addiction: स्मार्टफोन आजकल सबकी जरूरत है, लेकिन इसकी लत आपके दिमाग पर हावी हो सकती है, आपको गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं, लेकिन आपको कैसे पता चलेगा और साथ ही कैसे इसे कंट्रोल कर सकते हैं। जानें...

स्मार्टफोन की लत चुपचाप हमारी मॉर्डन लाइफस्टाइल के लिए एक चुनौती सी बन गई है. जिसने हमारे जुड़ने, काम करने और आराम करने के तरीके को बदल दिया है. फोन पर लगातार एक्टिव रहने के कारण इसकी कीमत हमें चुकानी पड़ती है. जैसे नींद, मानसिक स्वास्थ्य और यहां तक ​​कि व्यक्तिगत संबंधों को भी प्रभावित करता है. खासकर जवान और युवा वयस्कों के बीच. स्मार्टफोन की लत को सार्वजनिक स्वास्थ्य महामारी कहते हैं. स्पेन ने एक साहसिक कदम उठाने का प्रस्ताव दिया गया है. देश में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन पर सिगरेट के पैकेटों की तरह स्वास्थ्य चेतावनी अनिवार्य करना. इस कदम का उद्देश्य अत्यधिक स्क्रीन समय के जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सोच-समझकर उपयोग को प्रोत्साहित करना है.

जो व्यक्ति ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं और ज्यादा वक्त स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं उन्हें  हार्ट और स्ट्रोक का खतरा का काफी ज्यादा बढ़ जाता है. वजन और प्रेशर कंट्रोल में भी रहे लेकिन हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा रहता है. यह रिसर्च 1990 और 1991 में पैदा हुए 14,500 के बच्चों पर यह रिसर्च किया गया है. 

ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के नुकसान

  • कंप्यूटर विजन सिंड्रोम
  • रीढ़ की हड्डी पर गंभीर असर
  • स्किन से जुड़ी समस्याएं
  • नींद से जुड़ी समस्याएं
  • मानसिक तनाव का बढ़ना
  • आत्मविश्वास की कमी

इस तरह छुड़ाएं मोबाइल की आदत

  1. लिमिट तय करें: सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों के डिजिटल कंटेंट की लिमिट तय करें, जो चीजें बच्चों की सेहत पर असर डालती हैं, उन्हें बच्चों को न देखने दें. यह पेरेंट्स की जिम्मेदारी है. बच्चों के डिजिटल एक्सपोज़र का टाइम कम कर दें. यह अनुशासन आपके बच्चे में फोन की लत को छुड़ाने में मददगार हो सकता है.
  2. सही डाइट प्लान करें: बच्चों की ओवरऑल हेल्थ सुधारने के लिए उनकी सही डाइट प्लान करें. साथ ही मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को बाहर खेलने के लिए ले जाएं. बाहर ले जाकर बच्चों को महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, जिससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ सके.
  3. भरपूर नींद लेने दें: ज्यादातर बच्चों में देखने में आता है कि वह सोने से पहले देर फोन चलाते हैं. ऐसा करना सेहत के लिए घातक हो सकता है. इससे उनकी नींद प्रभावित हो सकती है. यदि आप इस लत से बच्चे को बचाना चाहते हैं तो रात में सोने से कम से कम 2 घंटे पहले फोन को अलग रख देना चाहिए.