Breaking News

मेघालय कोयला खदान हादसे पर अमित शाह ने CM से बात की     |   ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कतर पहुंचे     |   मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा     |   UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य     |   बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |  

Walk से मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है असर, रोजाना सुबह की सैर के कई फायदे

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन एक आम समस्या बन गई है। कई लोग तनाव, एंग्जायटी और उदासीनता से जूझ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने का एक आसान और असरदार तरीका एक स्टडी में सामने आया है। हम बात कर रहे हैं वॉक करने की। इस स्टडी में सामने आया है कि रोजाना वॉक करने से डिप्रेशन कम करने में काफी मदद (Walking Health Benefits) मिल सकती है। आइए इस बारे (Walking May Reduce Depression) में और गहराई से जानने की कोशिश करते हैं।

 रोजाना थोड़ी मात्रा में अपना स्टेप काउंट बढ़ाने से डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। रोजाना वॉक करने से आपकी मेंटल हेल्थ को काफी फायदा मिल सकता है। हालांकि, इस स्टडी में यह भी पाया कि 10 हजार स्टेप्स पहुंचने के बाद स्टेप काउंट बढ़ाने से कोई खास फायदा नजर नहीं आया। इसके अलावा, योग, वेट ट्रेनिंग, एरोबिक्स और ताई ची भी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में काफी मदद कर सकते हैं।

पैदल चलना सिर्फ एक एक्सरसाइज ही नहीं है, बल्कि यह आपके शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक है। नियमित रूप से पैदल चलने से कई फायदे होते हैं, जैसे-

  • तनाव कम करना- पैदल चलने से शरीर में एंडोर्फिन नाम के हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो एक नेचुरल पेन रिलीफ और मूड लिफ्टर है। यह तनाव और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है।
  • नींद की गुणवत्ता में सुधार- पैदल चलने से आपको रात को अच्छी नींद आती है, जिससे आप दिन भर तरोताजा महसूस करते हैं।
  • आत्मविश्वास बढ़ाना- नियमित एक्सरसाइज करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप खुद को ज्यादा केपेबल महसूस करते हैं।
  • दिल के स्वास्थ्य में सुधार- पैदल चलने से दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • वेट लॉस- रोज वॉक करने से कैलोरी बर्न होती हैं, पाचन दुरुसत रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।