Breaking News

मेघालय कोयला खदान हादसे पर अमित शाह ने CM से बात की     |   ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कतर पहुंचे     |   मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा     |   UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य     |   बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |  

शादी के सालों बाद भी पहले जैसा प्यार कैसे रखें बरकरार? जल्दी से जानें...

Relationship Tips: शादी का बंधन काफी खूबसूरत और सच्चा रिश्ता होता है। इस रिश्ते में दो लोग बंधते हैं और एक दूसरे के जीवनसाथी बन जाते हैं, जोकि हमेशा एक दूसरे का साथ निभाते हैं, पर इस खूबसूरत रिश्ते में कई उतार चढ़ाव आते हैं और कपल इन जो कपल इन उतार-चढ़ावों के बाद भी साथ हो वो ही सच्चा जीवनसाथी होता है। पति-पत्नी एकदूसरे का ज़िन्दगी भर साथ देने का वादा और सुख-दुःख मिलकर तय करने की ज़िम्मेदारी लिए शादी के पड़ाव में कदम रखते हैं, पर एक वक़्त ऐसा आता है जब घर और काम की ज़िम्मेदारियों के बीच यह रिश्ता अपनी चमक खोने लगता है। कपल घर की ज़िम्मेदारियों में इतना खो जाते हैं की एकदूसरे के लिए वक़्त ही नहीं होता और धीरे -धीरे ये रिश्ता अपनी चमक खोता चला जाता है। कपल में लड़ाई झगड़ा शुरू हो जाता है। हालांकि हर पति-पत्नी तो यही चाहते हैं कि उनके जीवन में पहले जैसा प्यार बना रहे और उनका जीवन पहले जैसा ही खुशहाल रहे। तो कैसे रहेगा इसके लिए आप पूरा लेख पढ़िए...

समय और महत्व 
चाहे आपकी शादी कितने साल हो चुके हों, आपके जीवन साथी को समय और महत्व देना बहुत महत्वपूर्ण है. यह रिश्ते को मजबूत बनाता है. अक्सर देखा जाता है कि परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए, महिलाएं अपने जीवन साथी के साथ समय नहीं बिता पाती हैं और रिश्ते में दूरी आती है. इसलिए समय को साथ बिताना महत्वपूर्ण है.

हंसी-मज़ाक बहुत जरूरी
विवाहित जीवन में मिठास जोड़ने के लिए, अपने जीवन साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना महत्वपूर्ण है. अगर एक पत्नी अपने पति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाती. तो रिश्ता कमजोर होने लगता है और भावनात्मक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं. चाहे आपकी शादी को जितने साल भी हुए हो हंसी-मज़ाक बहुत महत्वपूर्ण है. रिश्ते में उत्साह बना रखा जा सकता है. कभी-कभी आप एक-दूसरे को पुरानी बातों को याद करके मजाक कर सकते हैं. ऐसी बातों के बारे में सोचें, जिस पर आप दोनों पूर्व में साथ में हंसते थे. यह आपको याद दिलाएगा कि आपका रिश्ता कितना पुराना है और आप पुराने खुशी के पलों को फिर से जी सकते हैं.

एक-दूसरे का ख्याल रखें
जब भी आप किसी रिश्ते में बंधते हैं तो आपदोनो की कुछ आदतें बनती है। आजकल शादी से पहले ही होने वाले पति-पत्नी फ़ोन पर बात करने लगते हैं,  एकदूसरे का ख़याल रखते है उनके लंच-डिनर पूछते हैं, एकदूसरे के ज़रूरतों का ख़याल रखते है । अगर आप भी इस तरह की कोई आदत शादी से पहले बनाये हैं तो उसको बरक़रार रखें, ये नहीं की शादी हुई न की बस सबकुछ बदल गया। शादी के बाद भी आप पति-पत्नी शादी के पहले जैसा रूटीन और एकदूसरे की छोटी-छोटी बातों का ख़याल रखें, लंच-डिनर की बातें भी पूछे।

शेयर करें हर बात
शादीशुदा लाइफ में पॉजिटिविटी बेहद जरूरी होता है। किसी भी परिस्थिति में चाहे वह अच्छी हो या बुरी दोनों पार्टनर एक-दूसरे से विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई फैसला लें। इसके साथ ही एक-दूसरे के साथ बातचीत करें, मस्ती मजाक करें। इससे रिश्ते में रोमांच बना रहता है। इसके साथ ही आप पुरानी बातों को याद कर सकते हैं।

विश्वास बनाएं रखें
कोई भी अच्छी या बुरी बात अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें। इससे दोनों का एक दूसरे पर भरोसा हमेशा कायम रहेगा, क्योंकि यह एक ऐसा रिश्ता होता है जब सभी के साथ छोड़ने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े होते हैं। इसलिए कभी भी उस भरोसे को टूटने ना दें, इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और आप खूबसूरती से रिश्ते को निभा पायेंगे।