Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान में शानदार मौका

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही शानदार खबर है. राजस्थान में बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जिसके अनुसार निदेशालय आयुर्वेद विभाग कंपाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड के पदों पर भर्ती करेगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है. उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nursing.rauonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इस अभियान के लिए यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 740 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के जरिए Non-TSP क्षेत्र में 645 पद, TSP क्षेत्र में 90 पद और सहरिया क्षेत्र में 5 पद भरे जाएंगे.  

ये है जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास बीएससी नर्सिंग आयुर्वेद या तीन/चार वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा होना चाहिए.

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस अभियान के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन करने वाले जनरल वर्ग और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा. इसके अलावा आवेदन में किसी त्रुटि के सुधार के लिए 500 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा.