Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

दांतों का पीलापन जड़ से करें खत्म, आजमाएं ये 3 उपाय

Teeth whitening: मुस्कान, स्माइल, हंसी- ये हमारी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है। लेकिन मुस्कुराते वक्त अगर आपके पीले दांत नजर आएं तो आप न सिर्फ हंसी का पात्र बन सकते हैं बल्कि आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। कई बार रोजाना अच्छी तरह से दांतों को साफ करने के बाद भी दांतों में पीलापन आ जाता है तो कई बार साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान न रखना भी इसका एक कारण हो सकता है। ऐसे में अगर आपके दांत भी पीले हो गए हैं तो डेंटिस्ट के पास जाकर महंगा ट्रीटमेंट करवाने से पहले एक बार इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें। 

ये 3 उपाय 
गर्म पानी और नमक- दांतों में पीलापन की सबसे बड़ी वजह बैक्टीरिया, फंगस जैसी गंदगी है. सही तरीके से क्लीन नहीं करने के कारण दांतों में ये लग जाते हैं और कैविटी बना देते हैं. इसका बेहद सिंपल तरीका है. गुनगुने पानी और नमक के साथ गरारा. गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिला दीजिए और इससे कुल्ला कीजिए. इससे दांतों या मसूड़ों में घर बना चुके बैक्टीरिया से मुक्ति मिलेगी.

ऑयल पुलिंग- दांतों से पीलापन हटाने के लिए ऑयल पुलिंग से भी मदद मिल सकती है. पहले यह समझ लीजिए कि ऑयल पुलिंग है क्या. दरअसल, कोई भी तेल ले लीजिए और इसे बिना गले के नीचे उतारे या अंदर उतारे मुंह को बंद कर चारों तरफ से घुमाए. जैसे आप कुल्ला करते हैं. जब लगे कि मुंह के अंदर हर तरफ यह जा चुका है तब इसे मुंह से निकाल दीजिए. इसमें आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल बैक्टीरिया को दांतों की कैविटी से निकालकर इसे खत्म कर सकता है.

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड- यह केमिकली ट्रीटेट उपाय है. यानी हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक केमिकल है जिसे दांतों पर घिसना होगा. यह नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है. इससे दांतों के अंदर के सारे बैक्टीरिया भी मरेंगे और दांत साफ भी दिखेंगे.