Breaking News

‘नरेंद्र मोदी 100% ट्रंप के कंट्रोल में हैं’, PM की लोकसभा स्पीच पर बोले राहुल गांधी     |   ‘ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर हमले का प्लान 5 दिन टाला’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान     |   ईरानी विदेश मंत्री ने मिडिल ईस्ट के हालात पर साउथ कोरियाई फॉरेन मिनिस्टर से बात की     |   लोकसभा में फाइनेंस बिल 2026 पर चर्चा शुरू, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने की शुरुआत     |   ‘एयर डिफेंस सिस्टम ने बंदर अब्बास के पास 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए’, ईरान का दावा     |  

गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से मिलेंगे अनेक फायदे, जानें यहां...

सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. सुबह खाली फेट गुनगुे पानी का सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. असल में कई लोग ऐसे हैं जो अपने दिन की शुरूआत एक कप चाय का कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. लेकिन खाली पेट इन चीजों का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने ही नहीं मोटापा को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

शहद एक ऐसी प्राकृतिक चीज है, जिसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है. शहद को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. शहद को आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. शहद में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरिन, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है. इसके अलावा शहद में ऐसे विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम्स के गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

गले की खराश

रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से गले में मौजूद खराब बैक्टीरिया और गले की खराश को दूर किया जा सकता है.

वजन घटाने

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर पीने से वजन को कम किया जा सकता है. गुनगुने पानी में आप शहद के साथ नींबू का रस भी मिला कर पी सकते हैं. 

पेट के लिए-

जिन लोगों को एसिडिटी, कब्ज, गैस की शिकायत है उन्हें सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे डाइजेशन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.