Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

मानसून में ना खाएं यह हरी सब्जियां, सेहत के लिए खतरनाक

देश में मानसून का खुमार है, इस मौसम में तरह-तरह के व्यजंन बनाने और खाने का मन करता है, अब ऐसे में कई ऐसी चीज़े हैं जिन्हें खाने में परहेज़ करना चाहिए, कुछ सब्जी ऐसी भी होती हैं, जो सिर्फ बरसात के मौसम में ही मिलती है.जी को लुभाने वाली ये सब्जियां स्वाद में बढ़िया होती हैं, लेकिन बरसात के दिनों में यह आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा भी है.

बारिश के मौसम में बीमारियां भी अपना घर हमारे शरीर में बना लेती है, इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा पड़ जाता है। बारिश के मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि फूड प्वाइजनिंग जैसा समस्या हमें झेलनी पड़ सकती है। बारिश का मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि तापमान में काफी गिरावट और वातावरण में नमी होती है जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। 

यूं तो हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी और सलाद का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल इन सब्जियों में अधिक मात्रा में नमी पाई जाती है, जिसके कारण इसमें बैक्टीरिया और कीड़े होने की संभावना अधिक होती है, ऐसे में इन सब्जियों का सेवन करने से पेट में संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।