Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

Cholesterol: जानें शरीर में कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल का लेवल

बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल को बुरा समझते हैं. कुछ मामलों में यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है. हालांकि, सभी कोलेस्ट्रॉल स्वास्थ्य के लिए बुरे नहीं होते हैं. और स्वस्थ रहने के लिए  कुछ हेल्दी कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी होते है. 

कोलेस्ट्रॉल मुख्य तौर पर दो भागों में डिवाइड किया जाता है. एक बैड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो शरीर में ज्यादा हो जाए, तो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा पैदा कर सकता है. गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए अच्छा होता है. इसकी मात्रा अच्छी हो, तो हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है.

इन दोनों को कंबाइन करके टोटल कोलेस्ट्रॉल काउंट किया जाता है. इनके अलावा खून में ट्राइग्लिसराइड्स नामक लिपिड भी पाया जाता है, जो अनकंट्रोल हो जाए, तो बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर हार्ट हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करता है. ऐसे में लोगों को गुड-बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ ट्राइग्लिसराइड्स को भी कंट्रोल में रखना चाहिए.

जानें LDL कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल

LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल 100 mg/dL से कम माना जाता है. अगर इसकी मात्रा 130 mg/dL या इससे ज्यादा हो जाए, तब इसे बॉर्डर लाइन माना जाता है. 160 mg/dL या इससे ज्यादा बैड कोलेस्ट्रॉल हो जाए, तब इसे हाई कोलेस्ट्रॉल माना जाता है. 190 mg/dL से ज्यादा हो जाए, तब इसे डेंजर जोन माना जाता है. इस कंडीशन में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.