Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

'आपका देश जल्द आजाद हो जाएगा'... इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से कहा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक टीवी संबोधन के दौरान ईरान के लोगों को अपने शासन के खिलाफ आवाज उठाने का निर्देश देते हुए कहा, "आपका देश जल्द ही आजाद होगा।" नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, बांध सूख रहे हैं और लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं।

नेतन्याहू ने इजराइल के नेतृत्व की सराहना करते हुए वादा किया कि एक बार ईरान 'आजाद' हो जाए, तो इजराइल के विशेषज्ञ ईरान की नदियों, झीलों और बांधों को बहाल करने के लिए उन्नत तकनीक अपनाएंगे।

उन्होंने ईरान के शासकों की निंदा करते हुए कहा वे लोगों के साथ अत्याचार के लिए दोषी हैं। नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से साहसी बनने और न्याय की मांग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "अगर आप चाहें तो, एक आजाद ईरान कोई सपना नहीं है। अब कुछ करने का वक्त है।"