Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

Washington: इजरायली एंबेसी के 2 कर्मियों की हत्या, संदिग्ध ने लगाए 'फ्री पैलेस्टाइन' के नारे

वाशिंगटन डी सी में बुधवार की रात एक दुखद घटना घटित हुई। वाशिंगटन डी सी के यहूदी संग्रहालय के बाहर इजरायली एंबेसी के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों कर्मचारी यहूदी कार्यक्रम से बाहर आ रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें अपना निशाना बनाया। 

संदिग्ध की पहिचान 30 वर्षिय इलियास रोड्रिग्स के रूप में हुई है, इलियास रोड्रिग्स शिकागो का निवासी है। वाशिंगटन पुलिस चीफ पमेला स्मिथ के अनुसार घटना से पहले संदिग्ध को म्यूजियम के बाहर देखा गया था। संदिग्ध की गिरफ्तारी के दौरान उसने फ्री पैलेस्टियन के नारे लगाए, जिससे ये बात तो साफ है कि हमले के पीछे राजनीतिक कारण जुड़े है। अधिकारियों ने यह भी बताया है कि संदिग्ध के संग्रहालय में अंदर जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इसे एंटी सेमेटिक आतंकवादी हमला ठहराया है। अभी हाल ही में एफबीआई के डाईरेक्टर काश पटेल और होम सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोम इस मामले की जांच कर रहे हैं।