Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

शेन वॉर्न को याद कर भावुक हुए कुलदीप यादव, बोले- उनकी मौत परिवार से किसी को खोने जैसा

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव इस समय पारिवारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हैं। यात्रा के दौरान कुलदीप ने मेलबर्न स्टेडियम के बाहर अपने आइडियल दिवंगत शेन वार्न की मूर्ति के साथ तस्वीर खिंचवाई।

कुलदीप यादव ने फोटो खिंचवाने के कहा, “शेन वार्न मेरे आइडियल थे और मेरा उनके साथ बहुत मजबूत रिश्ता था। जब मैं वॉर्नी के बारे में सोचता हूं तो भावुक हो जाता हूं, ऐसा लगता है कि मैंने अपने परिवार से किसी को खो दिया है।"

यादव मेलबर्न यात्रा के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफिस का भी जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने ऑनलाइन बातचीत में कुलदीप यादव का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुलदीप को आने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बारे में बताया। गर्मियों में भारत और पाकिस्तान दोनों इस साल ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं।

इस संबंध में कुलदीप ने कहा, “यहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेडक्वार्टर में होना बहुत अच्छा है। मैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार कर रहा हूं और हम इस साल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शानदार खेल की उम्मीद कर रहे हैं।"

उन्होंने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के समर्थन को स्वीकारते हुए कहा, “भारत के क्रिकेट प्रशंसक हमेशा दुनिया भर में टीम का समर्थन करते हैं और मुझे विश्वास है कि वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बड़ी संख्या में लोग आएंगे।"