Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

1 नवंबर से आयातित ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उनका प्रशासन अगले महीने से दूसरे देशों से अमेरिका आने वाले सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "एक नवंबर, 2025 से, दूसरे देशों से अमेरिका आने वाले सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी की दर से टैरिफ लगाया जाएगा।" अमेरिकी ट्रकिंग एसोसिएशन के मुताबिक अमेरिकी ट्रकिंग उद्योग राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला है, जो लगभग 73 फीसदी घरेलू माल ढुलाई करता है।

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार लगभग 20 लाख अमेरिकी भारी और ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चालक के रूप में काम करते हैं, और कई और लोग मैकेनिक और सहायक कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। इसमें कहा गया है कि सीमा शुल्क मूल्य के आधार पर शीर्ष पांच आयातक देश मैक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड हैं।