Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अमेरिका ने पारस्परिक टैरिफ निलंबन अवधि को नौ जुलाई से बढ़ाकर एक अगस्त किया

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि पारस्परिक टैरिफ लगाने को एक अगस्त तक स्थगित करने का फैसला किया गया है, जिससे अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने से पहले नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए ज्यादा वक्त मिल सके। बीते दो अप्रैल को ट्रंप ने भारत (26 प्रतिशत) समेत कई देशों के लिए पारस्परिक टैरिफ का ऐलान किया था, लेकिन इन शुल्कों के कार्यान्वयन को 90 दिनों के लिए रोक दिया था।

इससे सभी व्यापारिक साझेदारों को समझौते पर पहुंचने के लिए नौ जुलाई तक का समय मिल गया था। लेविट ने कहा, "अमेरिका के राष्ट्रपति से पत्र पाने वाले करीब 12 देश होंगे। राष्ट्रपति आज एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत नौ जुलाई की समय-सीमा को बढ़ाकर एक अगस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में पारस्परिक टैरिफ दर या ये नई दरें जो इन विदेशी नेताओं के साथ इस पत्राचार में दी जाएंगी, अगले महीने के भीतर जारी कर दी जाएंगी या समझौते किए जाएंगे और वे देश अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखेंगे।"