Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

अमेरिकी वायु सेना प्रमुख ने अचानक रिटायरमेंट का किया ऐलान

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्ति को लेकर अमेरिका में बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अन्य नेता भी शामिल हुए थे। बैठक खत्म होने के दौरान अमेरिकी वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने पद को छोड़ने की बात कही है। संयुक्त राज्य अमेरिका के वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने घोषणा की कि वह आने वाले महीनों में रिटायरमेंट लेने पर विचार कर रहे हैं। जनरल डेविड एल्विन ने रिटायरमेंट की घोषणा करके सबको चौंका दिया है, क्योंकि उनका कार्यकाल चार साल का था और अभी केवल दो साल ही हुए हैं।

जनरल डेविड एल्विन अमेरिका के 23वें वायु सेना प्रमुख हैं और उन्होंने 1 नवंबर, 2025 के आसपास रिटायरमेंट लेने की घोषणा की है। 2 नवंबर 2023 को उन्होंने चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभाला था। इससे पहले वह नवंबर 2020 से वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। एल्विन वायु सेना अकादमी से स्नातक हैं और उनके पास 4,600 से अधिक घंटे उड़ान का अनुभव है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि एल्विन ने खुद ही रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है या रक्षा सचिव पीट हेगसेथ जैसे पेंटागन के नेताओं ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा। बता दें कि जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से रक्षा सचिव हेगसेथ ने कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त किया है, जिनमें संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष, अमेरिकी नौसेना के प्रमुख और सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए जज एडवोकेट जनरल भी शामिल हैं।