Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर फिर हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। सीजफायर के बीच अमेरिका ने ईरान पर दोबारा हमले किए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने इन हमलों को “रक्षात्मक कार्रवाई” बताते हुए दावा किया कि निशाना केवल सैन्य ठिकाने थे। अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के आसपास कई ठिकानों पर बमबारी की।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सहयोगियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई। हालांकि, अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। ईरानी सेना और उससे जुड़े गुटों ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी बेसों को निशाना बनाकर जवाबी हमला किया। इस हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

उधर, इजरायल भी लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहा है। लेबनान में इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया। इजरायल का कहना है कि हिजबुल्लाह की ओर से बढ़ते खतरे को देखते हुए यह ऑपरेशन जरूरी था। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की है।