Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

ग्लोबल वार्मिंग पर UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN Chief) एंटोनियो गुटेरेस ने लगातार बढ़ती गर्मी पर दुनिया को चेताया है। गुटेरेस ने कहा कि विभिन्न देशों में जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी चरम पर है। उन्होंने कहा कि अगर इसकी तात्कालिकता पर काम नहीं किया गया तो दुनिया को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

बता दें कि हाल ही में दुनिया में रिकॉर्ड सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जिसके बाद गुटेरेस ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को बढ़ते तापमान की चुनौती का सामना करना चाहिए। जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में हीटवेव को तेज और लंबे समय तक चलने वाला बना रहा है। 

इस वर्ष पहले ही कई लोगों की जान भीषण गर्मी ने ले ली। हज तीर्थयात्रा पर गए 1300 लोगों की भी हीटवेव से जान चली गई थी। वहीं, अफ्रीका और एशिया में लगभग 8 करोड़ बच्चों के स्कूल बंद करने पड़े। यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार, जून 2023 से अब तक का हर महीना पिछले वर्षों की तुलना में सबसे गर्म महीना रहा है।