Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ट्रंप ने ईरान पर हमले की दी मंजूरी, बढ़ा युद्ध का खतरा

ईरान और इजराइल के बीच तनाव अब युद्ध की ओर बढ़ता दिख रहा है। इजराइल लगातार ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों को निशाना बना रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दे दी है। हालांकि, अंतिम आदेश अभी रोका गया है। ट्रंप का कहना है कि वह देखना चाहते हैं कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई नरमी दिखाता है या नहीं।

ट्रंप की इस रणनीति से देशभर में चिंता बढ़ गई है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी अधिकारी बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अब "बहुत देर हो चुकी है"। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्रंप को "सच्चा दोस्त" बताते हुए आभार जताया और कहा कि वे लगातार अमेरिका के संपर्क में हैं।

ईरान ने भी जवाबी चेतावनी दी है। सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई ने कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो उसे ऐसा नुकसान होगा जो कभी पूरा नहीं हो पाएगा। इस तनाव भरे माहौल के बीच जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ईरान से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब पूरा इलाका युद्ध की कगार पर पहुंच चुका है।