Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

कुछ चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा ट्रंप प्रशासन

अमेरिका और चीन के संबंध काफी वक्‍त से ठीक नहीं है. हाल ही में टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच जमकर बयानबाजी देखने को मिली थी, हालांकि टैरिफ पर दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है, लेकिन अब चीन के छात्रों के वीजा को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री ने एक बयान दिया है, जिसे लेकर दोनों देश फिर आमने-सामने आ सकते हैं. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा को रद्द करना शुरू करेगा. इन छात्रों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े या महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले छात्र भी शामिल हैं. 

इसके साथ ही रुबियो ने एक बयान में कहा कि विदेश विभाग चीन और हांगकांग से भविष्य के सभी वीजा आवेदनों की जांच को बढ़ाने के लिए वीजा मानदंडों को भी संशोधित करेगा. वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने रुबियो की टिप्‍पणी को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है. 

2023-2024 में अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अंतरराष्‍ट्रीय छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या चीन से है, जिसके 2,77,398 छात्र हैं. वहीं अमेरिका में सर्वाधिक विदेशी छात्रों की संख्‍या में भारत सबसे आगे है. यहां 3.31 लाख भारतीय छात्र हैं. मंगलवार को यह बताया गया कि अमेरिकी विदेश विभाग ने छात्र और एक्सचेंज विजिटर वीजा आवेदकों के लिए नई नियुक्तियों को रोक दिया है. ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों की सोशल मीडिया जांच का दायरा बढ़ा दिया है. साथ ही अपने सख्‍त इमीग्रेशन एजेंडे को पूरा करने के व्यापक प्रयासों के तहत डिपोर्टेशन बढ़ाने और छात्र वीजा रद्द करने की कोशिश कर रहा है.