Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

ट्रंप ने कुछ पेटेंट दवाओं पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ, कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को दवा कंपनियों पर लगाए जाने वाले शुल्क से जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत जो कंपनियों आने वाले महीनों में प्रशासन के साथ समझौता नहीं करतीं, उनकी कुछ पेटेंट दवाओं पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

जिन कंपनियों ने समझौता किया है, पेटेंट दवाओं और उनके घटकों के उत्पादन के लिए अमेरिका में संयंत्र स्थापित कर रही हैं, उन पर टैरिफ नहीं लगेगा। जिन कंपनियों ने मूल्य निर्धारण समझौता नहीं किया है, उन पर 20 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा, जो चार साल में बढ़कर 100 प्रतिशत हो सकता है।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि 100 प्रतिशत टैरिफ लागू करने से पहले कंपनियों के पास बातचीत के लिए कई महीने हैं। बड़ी कंपनियों के लिए 120 दिन और बाकी सभी के लिए 180 दिन।