Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

चार्ली किर्क की हत्या के बाद ट्रंप सख्त, एंटीफा को आतंकवादी संगठन किया घोषित

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वामपंथी संगठन एंटीफा को एक "प्रमुख आतंकवादी संगठन" घोषित कर दिया। यह कदम उनके करीबी सहयोगी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि एंटीफा एक "बीमार, खतरनाक और कट्टरपंथी वामपंथी आपदा" है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग एंटीफा को फंड कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़े कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने बताया कि चार्ली किर्क ने अपनी मौत से पहले आखिरी मैसेज में सरकार से ऐसे वामपंथी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार इन्हें खत्म करने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेगी।

बता दें कि एंटीफा यानी "फासीवाद-विरोध" एक बिखरा हुआ वामपंथी नेटवर्क है। ये अक्सर दक्षिणपंथी रैलियों का विरोध करते हैं और सोशल मीडिया व गुप्त मैसेजिंग ऐप्स के जरिए अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं।