Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

यूक्रेन-रूस शांति समझौते के बहुत करीब, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि यूक्रेन और रूस शांति समझौते के बहुत करीब हैं। उन्होंने फ्लोरिडा में अपने रिसॉर्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मेजबानी की। इससे पहले ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ढाई घंटे फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों के बावजूद उन्हें भरोसा है कि पुतिन अब भी शांति चाहते हैं।

कई जटिल मुद्दों से शांति समझौते में अड़चन आ रही है, खासकर यूक्रेन का डोनबास इलाका, जिसे लेकर रूस जोर देता है कि वो 2014 में कब्जा किए गए क्रीमिया के अलावा इस इलाके को अपने पास रखना चाहता है।

जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन अपनी जमीन नहीं छोड़ेगा और भविष्य में होने वाले आक्रमणों के खिलाफ नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी चाहता है लेकिन पुतिन चाहते हैं कि कीव नाटो में शामिल होने की अपनी महत्वाकांक्षा को छोड़ते हुए अपनी सेना को सीमित करे और रूसी भाषा को मान्यता दे।

ट्रंप का मानना ​​है कि आने वाले हफ्तों में बातचीत से समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।