Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, तेहरान के जवाब को पूरी तरह से नामंजूर बताया

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और तेहरान के जवाब को "पूरी तरह से नामंजूर" बताया है। ट्रंप ने प्रस्ताव को लेकर ट्रुथ सोशल मंच पर अपना जवाब पोस्ट किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति को रविवार को ईरान का प्रस्ताव मिला। उम्मीद थी कि इससे ईरान के साथ युद्ध खत्म हो सकता है, जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक कर दिया है। इससे कई देशों में ईंधन की कमी हो गई है। ये दुनिया भर में तेल सप्लाई के लिए अहम समुद्री मार्ग है।

अमेरिका और ईरान, आपसी दुश्मनी को स्थाई तौर पर खत्म करने के लिए एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है। अमेरिका इस बात पर जोर दे रहा है कि ईरान, प्रतिबंध हटाने और उसके फ्रीज किए हुए अरबों डॉलर जारी करने के बदले में, अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को खत्म करने का साफ वादा करे।

अमेरिका और इजराइल का ईरान के साथ युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। युद्ध में शामिल तीनों पक्षों ने युद्धविराम पर आठ अप्रैल को सहमति जताई, जिसके बाद बड़े हमले रोक दिए गए हैं।