Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

ट्रंप ने युद्ध-विराम को 'विश्व शांति के लिए 'एक बड़ा दिन' बताया, होर्मुज के पुनर्निर्माण में समर्थन का किया वादा

US Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिका-ईरान युद्ध-विराम को "विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन" बताया। उन्होंने कहा कि तेहरान आगे बढ़ने के लिए तैयार है और वैश्विक हितधारक तनाव कम करने के लिए उत्सुक हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद करेगा और युद्ध विराम की अवधि के दौरान स्थिरता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने ये भी कहा कि वाशिंगटन इस क्षेत्र में मौजूद रहेगा ताकि युद्ध विराम को सुचारू रूप से लागू करने में मदद मिल सके।

उन्होंने आर्थिक गतिविधियों और पुनर्निर्माण की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईरान पुनर्निर्माण की कोशिशें शुरू कर सकता है और अमेरिका इसके लिए की तरह की सामग्री और सहायता उपलब्ध कराने को तैयार है।

नतीजों को लेकर भरोसा जताते हुए, ट्रंप ने कहा कि ये घटनाक्रम मध्य-पूर्व के लिए एक "स्वर्ण युग" की शुरुआत हो सकते हैं। उन्होंने इसकी तुलना अमेरिका की मौजूदा स्थितियों से की।