Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

इजरायली सेना की पूर्ण वापसी हो- हमास

इज़रायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुए 8 महीने बीत चुके हैं और इस युद्ध को रोकने की हर कोशिश अब तक नाकाम रही है. ऐसी ही एक कोशिश अमेरिका ने भी की है जब एक युद्धविराम का प्रस्ताव रखा गया था। जिसको लेकर बड़ी खबर ये आ रही है कि हमास ने युद्धविराम के प्रस्ताव को लेकर शर्तें सामने रखी हैं.

पूरी तरह प्रस्ताव को नहीं मानना चाहता है. हमास ने इज़रायली सेना के गाज़ा से पूरी तरह से वापसी की मांग की है.आपको बता दें कि अमेरिका ने एक युद्धविराम प्रस्ताव सुझाया था जिसमें उसके साथ कतर और मिस्त्र मध्यस्थता कर रहा है. ये प्रस्ताव UNSC भी पास कर चुका है. जिसके बाद हमास ने अपना जवाब कतर को भेजा है जिसमें इन शर्तों की बातें की गई हैं.