Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

इजरायल और हमास के बीच रोका गया युद्ध, किसने करवाई मध्यस्थता

इजरायल और हमास के बीच शनिवार से चार दिवसीय युद्धविराम शुरू होने वाला है। जंग की शुरुआत के बाद से आतंकी संगठन हमास के खात्मे के लिए इजरायल फलस्तीन के गाजा पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा को लगभग तबाह कर दिया है। इस बीच दोनों देशों ने अस्थायी युद्ध विराम की घोषणा की है।

इजरायल पर हमास के हमले के दौरान बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की रिहाई के लिए युद्ध विराम किया गया है। इस युद्धविराम के चलते गाजा में रह रहे फिलिस्तीनियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, ये बंदियों के परिवारों के लिए भी आशा की किरण है। दोनों देश अपनी शर्तों के तहत, चार दिनों के लिए युद्ध रोकने पर सहमत हुए हैं। समझौते के तहत इजरायल द्वारा बंदी बनाए गए फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया जाएगा।

दोनों देशों में युद्धविराम के लिए एक बड़ी डील हुई है। इसको लेकर कतर ने घोषणा की है कि इजरायल के 50 बंधकों को हमास रिहा करेगा। इसके बदले में इजरायल 150 फलस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। दोनों पक्षों द्वारा छोड़े जा रहे लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और नाबालिग होंगे।

इस सौदे की मध्यस्थता कतर, अमेरिका और मिस्र ने की थी और इसकी घोषणा बुधवार को की गई। कई हफ्तों तक चली गुप्त बातचीत के बाद ये फैसला किया गया।