Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

चीन और पाकिस्तान के बीच होगा अब तक का सबसे बड़ा नौसेनिक अभ्यास

भारतीय नौसेना पाकिस्तान के साथ नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने वाले चीनी पनडुब्बी और युद्धपोतों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मलक्का जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से ही नौसेना चीनी प्लेटफार्मों पर नजर रख रही है।

चीन की PLA नौसेना ने पाकिस्तान के साथ सी गार्जियन अभ्यास के लिए फ्रंटलाइन युद्धपोतों और एक पनडुब्बी सहित कई प्लेटफार्मों को तैनात किया है। सूत्रों ने कहा कि भारत की व्यापक समुद्री डोमेन जागरूकता के हिस्से के रूप में, नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती है।

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, चीन और पाकिस्तान हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में अपना अब तक का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह अभ्यास उत्तरी अरब सागर में शुरू हुआ। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (नौसेना) ने सी गार्डियन के तीसरे संस्करण के लिए एक विध्वंसक और दो आधुनिक फ्रिगेट, एक पारंपरिक हमला पनडुब्बी और एक पनडुब्बी सहायता जहाज भेजा है।