Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

अमेरिका ने सीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका ने एक बार फिर सीरिया पर हमला किया। पिछले महीने सीरिया में हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो गई थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिका ने बड़े पैमाने पर हमले किए, जो दोपहर करीब 12:30 बजे हुए। इन हमलों में सीरिया भर में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। शनिवार के हमले एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा हैं, जो पिछले महीने पाल्मायरा में हुए जानलेवा आईएसआईएस हमले पर अमेरिका का जवाब है।

इस हमले में सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस-टोवर, सार्जेंट विलियम नथानिएल हॉवर्ड और सिविलियन इंटरप्रेटर अयाद मंसूर सकत मारे गए थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को एक बयान में कहा, "हमारा संदेश साफ है अगर आप हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो हम आपको दुनिया में कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे और मौत के घाट उतार देंगे।"