Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन में अंधाधुंध गोलीबारी

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस हमले में चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के इस्माइल खान जिले में मौजूद एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया, जिसमें चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप से जुड़े तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। अधिकारी ऐजाज महमूद ने बताया कि जिस पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया है। वह अफगानिस्तान की सीमा से सटा है। पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में 28 लोग घायल हो गए हैं।

प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को पुलिस स्टेशन में घुसा दिया और इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। बयान के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप के तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। जो कुछ समय पहले ही अस्तित्व में आया है।