Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

सुएला ब्रेवरमैन ने बर्खास्त होने के बाद ऋषि सुनक पर फोड़ा लेटर बम

ब्रिटेन के गृह सचिव के पद से अनौपचारिक रूप से हटाए जाने के एक दिन बाद कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद सुएला ब्रेवरमैन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने ऋषि सुनक पर प्रमुख नीतियों पर "स्पष्ट रूप से और बार-बार विफल रहने" का आरोप लगाया।

ब्रेवरमैन ने त्याग पत्र में लिखा, "ग्रीष्मकालीन नेतृत्व प्रतियोगिता के दौरान जब प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के अधिकांश सांसदों ने आपको रिजेक्ट कर दिया था और पीएम बनने के लिए कोई व्यक्तिगत जनादेश नहीं होने के बावजूद, आपने मुझे प्रमुख नीतिगत प्राथमिकताओं पर जो दृढ़ आश्वासन दिया था, उसकी वजह से मैंने आपको समर्थन दिया था।"

उनके पत्र में कहा गया, "ये प्राथमिकताएं अवैध प्रवासन को कम करना, चैनल को पार करने वाली छोटी नौकाओं को रोकना, उत्तरी आयरलैंड प्रोटोकॉल और ईयू कानून को एक साल पहले की तरह लागू करने के लिए गाइडलाइंस जारी करना हैं, लेकिन आप इन प्रमुख नीतियों में से हर एक को पूरा करने में स्पष्ट रूप से और बार-बार विफल रहे हैं।"