Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

ईरान के दक्षिणी इलाके में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता

एक बार फिर भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई. ईरान के दक्षिणी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई, हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है. पश्चिमी नेपाल में बुधवार को तीन अलग-अलग जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर कास्की जिले के फुलीबांग क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया.

अनुसंधान केंद्र के अनुसार, शाम छह बजकर 27 मिनट पर बझांग जिले के मशदेव के आसपास 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. इससे पहले, देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर कास्की जिले के अन्नपूर्णा क्षेत्र में 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए.