Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

इजरायली अरबपति के स्वामित्व वाले जहाज पर हिंद महासागर में हमला, ईरान पर लगा आरोप

इजरायल के एक अरबपति के मालिकाना वाले कंटेनजर जहाज पर हमला होने का मामला सामने आया है। यह हमला हिंद महासागर में एक संदिग्ध ईरानी ड्रोन ने किया। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रक्षा अधिकारी, जिन्होंने खुफिया मामलों पर चर्चा करने के लिए नाम न छापने की शर्त पर न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से बात की, ने कहा कि संदेह है कि माल्टा-ध्वजांकित जहाज को अंतराराष्ट्रीय जल क्षेत्र में त्रिकोण के आकार के बम ले जाने वाले शहीद-136 ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन में विस्फोट होने से जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, चालक दल का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ।

अधिकारी ने कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि अमेरिकी सेना क्यों मानती है कि इस हमले के पीछे ईरान का हाथ है।