Breaking News

‘महिला आरक्षण पर विपक्ष का चेहरा संसद में बेनकाब’, UP विधानसभा में बोले CM योगी     |   ‘नारी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता’, यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा     |   ‘पहले महिलाएं सपा के शोहदों से परेशान थीं’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   ‘पिछली सरकारें महिलाओं के पैसे खा जाती थीं’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   ‘विपक्ष ने जनधन योजना का भी विरोध किया’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |  

रूस के विदेश मंत्री लावरोव अगले महीने भारत दौरे पर

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अगले महीने नयी दिल्ली में आयोजित होने वाली ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे। 14-15 मई को अपनी यात्रा के दौरान लावरोव भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नयी दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की पूर्ण-प्रारूप बैठक में हिस्सा लेंगे।

भारत की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और वैश्विक शासन को मजबूत करने की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करेगी, विशेष रूप से दुनिया के बहुमत का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों के बीच।

इस साल सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ब्रिक्स सहयोगी देशों के विदेश मंत्री बैठक के दौरान कई सत्रों में भाग लेंगे। लावरोव की नयी दिल्ली यात्रा के दौरान, उनका (लावरोव का) भारतीय समकक्ष के साथ वार्ता सहित एक पूर्ण प्रारूप का द्विपक्षीय कार्यक्रम भी निर्धारित है।