Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

मॉस्को में आतंकवादी हमला: अंधाधुंध फायरिंग में 60 लोगों की मौत, 145 से ज्यादा घायल

Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों का आकंड़ा बढ़ गया है। बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में 60 लोगों की मौत हो गई है जबकि 140 से ज्यादा लोग घायल हो 
गए।

हमले के दौरान कॉन्सर्ट हॉल की इमारत में आग लग गई। रूस की टॉप जांच एजेंसी इस आतंकी हमले का जांच कर रही है। रूस के मीडिया संस्थानों में आई खबरों के मुताबिक रूसी राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में ये गोलीबारी हुई है। 

ये हमला उस वक्त हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में मशहूर रूसी रॉक बैंड 'पिकनिक' के संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इस हॉल में 6,000 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।