Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

अमेरिका में राममय हुआ माहौल, लोगों ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया

USA: 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए शनिवार को वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड उपनगर गेथर्सबर्ग के एक सरकारी हाई स्कूल में ग्रेटर वाशिंगटन इलाके में भारतीय मूल के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किया।

विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया, जिसमें वाशिंगटन डीसी, मैरीलैंड और वर्जीनिया से 1,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पांच घंटे तक चले कार्यक्रम में चार से 17 साल की उम्र के 61 बच्चों ने एक घंटे की रामायण का मंचन किया। 

कर्नाटक के लगभग 21 भारतीय अमेरिकी स्वयंसेवकों ने राम मंदिर की 16 फीट ऊंची और 25 फीट लंबी थ्रीडी रेप्लिका तैयार की। एक छात्र ने थ्रीडी प्रिंटिंग के जरिए राम मंदिर की रेप्लिका बनाई। ये कार्यक्रम 21 जनवरी को आयोजित होने वाला था, लेकिन बर्फबारी की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा। तब भारी बर्फबारी की वजह से सभी सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए थे।