Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

लखनऊ में सऊदी अरब के खिलाफ धार्मिक जगहों को गिराने के विरोध में हुआ प्रदर्शन

सऊदी सरकार की ओर से मदीना में धार्मिक स्थलों को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी सऊदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते और सऊदी सरकार की आलोचना करने वाले पोस्टर पकड़े हुए थे।

इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मौलाना कल्बे जवाद ने कहा, "सऊदी में हमारे धार्मिक स्थल बहुत पहले ही गिराए गए थे और आज तक उनको बनाने की इजाजत हमें नहीं दी जा रही है क्योंकि उसको तकरीबन 100 साल पूरे होने वाले हैं और अब तक उनको बनाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कहा जा रहा है कि ये धर्म के खिलाफ है। जबकि वहां पे जुआ क्लब खुल गए सऊदी अरब में, वहां डांस क्लब खुल गए। धर्म के अंदर है वो सब इस्लाम धर्म के अंदर हैं लेकिन कब्रें बनना इस्लाम के खिलाफ है।"