Breaking News

अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी पश्तूनों और बलूचों को किया सतर्क, खूफिया अफसर ने किया हमले का दावा     |   ईरान पर हमलों के समर्थन में टाइम्स स्क्वायर में निकली रैली, प्रदर्शनकारियों ने लगाए 'थैंक्यू USA' के नारे     |   'ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बाकी', अमेरिकी विदेश मंत्री ने चेताया     |   पाकिस्तान पर तालिबान का प्रचंड वार     |   ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला, ब्लास्ट के बाद एंबेसी में लगी आग     |  

Nepal: हिंसक विरोध प्रदर्शनों के एक दिन बाद शांति कायम, सड़कों पर दिखे तोड़फोड़-बर्बादी के निशान

Nepal: नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के एक दिन बाद बुधवार सुबह से हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। हिंसा प्रभावित बांके में शांति कायम है। हालांकि, जले हुए वाहन, टूटे हुए बैरिकेड्स और सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ के निशान जस के तस दिखाई दे रहे हैं। बांके नेपाल के 77 जिलों में से एक लुम्बिनी प्रांत का हिस्सा है।

तोड़फोड़ के बाद शहर की इमारतें पूरी तरह से वीरान पड़ी हैं। सड़कों पर कारों के जले हुए टूकड़े पड़े हुए हैं। नेपाल की सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए और कर्फ्यू लगा दिया है।

प्रदर्शन के दौरान देश की प्रमुख इमारतों में आग लगा दी गई, जिसके बाद देश में तनाव व्याप्त हो गया और मजबूरन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। सेना ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंधात्मक आदेश पूरे देश में सुबह से शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेंगे और उसके बाद गुरुवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।