Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Paris Olympics: एथलीटों और फैन की मेहमाननवाजी को तैयार है पेरिस, इस मामले में रचेगा इतिहास

फ्रांस की राजधानी पेरिस 27 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक गेम्स से पहले उत्साह से भरी दिख रही है। ये शहर दुनिया भर के देशों के एथलीटों और उनकी हौसला अफजाई के लिए पहुंच रहे खेल प्रेमियों की मेहमाननवाजी के लिए पूरी तरह तैयार है। पेरिस की सड़कें लोगों से भरी हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर सैलानी हैं जो अपने पसंदीदा एथलीटों को इस मेगा इवेंट में खेल दिखाते हुए देखने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं।

पेरिस ओलंपिक गेम्स में 117 भारतीय एथलीट मेडल के लिए दावेदारी पेश करते दिखेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वे अपने बेहतर खेल से इस बार के ओलंपिक में भारत को सबसे ज्यादा मेडल जिताएंगे। तीन साल पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात मेडल जीते थे। ये ओलंपिक गेम्स में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

पेरिस भी इतिहास रच रहा है। वो लंदन के बाद ओलंपिक गेम्स की तीन बार मेजबानी करने वाला दूसरा देश बन गया है। लंदन ने 1908, 1948 और 2012 में ओलंपिक खेलों की मेज़बानी की थी। पेरिस इससे पहले 1900 और 1924 में ओलंपिक गेम्स की मेजबानी कर चुका है।