Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड में रामायण की प्रस्तुति देखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होने थाईलैंड पहुंचे। यहां उन्होंने रामायण की शानदार प्रस्तुति देखी। बैंकॉक पहुंचने पर पीएम मोदी का भारतीय प्रवासी समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री सुरिया जुंगरुंगरंगकिट ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात करेंगे और अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

डॉन मुआंग एयरपोर्ट पर सिख समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भांगड़ा किया। थाईलैंड दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका जाएंगे। श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के कार्यकाल में ये उनकी पहली यात्रा होगी। गुरुवार शाम पीएम मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेताओं के साथ शामिल होंगे। इस दौरान समुद्री सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

सम्मेलन में मोदी की मुलाकात नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली, बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस और म्यांमार के सैन्य नेता मिन आंग हलिंग से भी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि बिम्सटेक क्षेत्रीय विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक तरक्की को बढ़ावा देने का एक अहम मंच है, जिसने पिछले दशक में बंगाल की खाड़ी में सहयोग को मजबूत किया है।