Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

PM मोदी आज ब्रिटेन के PM स्टार्मर के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ आज मुंबई में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं का आकलन 'विजन 2035' को ध्यान में रखकर करेंगे। इस 10 साल के रोडमैप पर जुलाई में भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के साथ सहमति जताई गई थी। भारत-ब्रिटेन साझेदारी 'विजन 2035' के अनुरूप है, जो व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग के लिए एक केंद्रित और समयबद्ध 10 साल का रोडमैप है।

मुख्य रूप से 'समग्र आर्थिक एवं व्यापारिक समझौता' (सीईटीए) मोदी और स्टार्मर की द्विपक्षीय वार्ता के केंद्र में होगा। पीएम मोदी और स्टार्मर क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में भी हिस्सा लेंगे और मुख्य भाषण देंगे। इस दौरान वे उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और नवप्रवर्तकों के साथ बातचीत करेंगे।