Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

पीएम मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की यात्रा के बाद सिंगापुर पहुंचे। पीएम लॉरेंस वोंग ने प्रधानमंत्री मोदी को सिंगापुर आने का न्योता दिया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में राष्ट्रपति थर्मन एस. के साथ आज बातचीत की। प्रधानमंत्री ने साझेदारी के लिए मजबूत समर्थन को लेकर राष्ट्रपति थर्मन एस. को धन्यवाद दिया। चर्चा सहयोग को व्यापक और गहरा बनाने के अवसरों पर केंद्रित रही।"

इससे पहले पीएम मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने चर्चा की थी और दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया था। ब्रुनेई की यात्रा पूरी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 4 सितंबर को सिंगापुर पहुंचे. पीएम मोदी बुधवार और गुरुवार को सिंगापुर में रहेंगे. इस दौरान वह राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी यहां प्रमुख वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों और व्यापारियों से भी मिलेंगे.