Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने के लिए पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे     |   पीएम मोदी 17 जुलाई को पंजाब जाएंगे, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस     |   SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |  

PM मोदी ने जापान के अपने समकक्ष इशिबा के साथ शिखर वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के अपने समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता की, जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों समेत समग्र द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाना है। मोदी के जापान की राजधानी पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद दोनों नेताओं ने 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में मुलाकात की। शिखर वार्ता से पहले, प्रधानमंत्री ने भारत-जापान व्यापार मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जापान की प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभा मिलकर इस सदी की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के अपने पूर्व समकक्षों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता से कई परिणाम निकलने की उम्मीद है, विशेषकर व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में। जापान भारत का पांचवां सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश स्रोत है, जिसमें दिसंबर 2024 तक 43.2 अरब अमेरिकी डॉलर का संचयी निवेश दर्ज किया गया है।