Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

PM मोदी ने मलेशियाई समकक्ष से क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर बिन इब्राहिम के साथ रविवार को बैठक की। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री इब्राहिम की भारत यात्रा के बाद से भारत-मलेशिया संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसमें व्यापार- निवेश, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान पर गौर किया गया।

पीएम मोदी ने हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए इब्राहिम को शुक्रिया कहा और आपसी हित के मुद्दों पर मलेशिया के समर्थन की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया को मुबारकबाद भी दी।