प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी अपने दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर ब्रिटेन पहुंच गए है। पीएम मोदी के ब्रिटेन पहुंचने के साथ ही भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरे से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल भारतीय समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लिए कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने है। इतना ही नहीं इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स तृतीय और अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी की ब्रिटेन दौरे को लेकर लंदन में रहने वाली प्रवासी सदस्य गायत्री लोकहांडे ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री से मिलने की बहुत खुशी है। मैंने उनसे पहले ओडिशा में प्रवासी भारतीय कार्यक्रम में मुलाकात की थी। यह मेरा दूसरा मौका है। उन्होंने कहा कि मैं भारत को जानिए'क्विज़ की विजेता हूं। हम पीएम की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ होने वाले व्यापार समझौते का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। लंदन में एक डांस ग्रुप असम का पारंपरिक बिहू नृत्य प्रस्तुत करेगा, जो पीएम मोदी के स्वागत का हिस्सा होगा। इस प्रस्तुति को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह और गर्व देखा जा रहा है। इस डांस ग्रुप की सदस्य मधुस्मिता बोरगोहेन ने कहा कि मैं असम से हूं और पिछले 12 वर्षों से यूके में रह रही हूं। आज पीएम मोदी को सामने से देखने का मौका मिल रहा है, इससे ज्यादा खुशी मैं बयां नहीं कर सकती। आज हम बिहू नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल भारतीय समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लिए कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। मोदी बुधवार को ब्रिटेन पहुंचे, जहां वे दो दिन रुकेंगे। इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पीएम मोदी ने प्रस्थान से पहले कहा था कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो हाल के वर्षों में काफी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा था कि हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, तकनीक, नवाचार, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, स्थिरता, स्वास्थ्य और जन संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में है।
लंदन पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत
You may also like
नेपाल में शांतिपूर्ण रहा होली का त्योहार, आम चुनाव की वजह से सुरक्षा-व्यवस्था रही सख्त.
ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत लौट रहे यात्री, वहां के हालात बताए शांतिपूर्ण.
पाकिस्तान पर तालिबान का प्रचंड वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जाए, तेज हुई जंग.
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, ट्रंप ने चेताया मेरा अभी सबसे बड़ा हमला बाकी.