Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ChatGpt बनाने वाली OpenAI ने निकाली कंटेंट स्ट्रैटजिस्ट की नौकरी, करोड़ों का ऑफर

USA: दुनिया की सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (चैटजीपीटी की निर्माता) ने हाल ही में कंटेंट स्ट्रैटजिस्ट की एक हाई-प्रोफाइल नौकरी निकाली है, जिसकी सैलरी 2.72 करोड़ से 3.45 करोड़ रुपये के बीच है और इसके साथ इक्विटी भी दी जाएगी।

जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार, यह कंटेंट स्ट्रैटजिस्ट ChatGPT.com के लिए रणनीति बनाएगा, ब्रांड की आवाज़, टोन और वैश्विक पहचान तय करेगा। लेकिन इस नौकरी ने इंटरनेट पर एक दिलचस्प बहस को जन्म दिया है — अगर दुनिया की सबसे पावरफुल एआई भी इंसानों पर कंटेंट के लिए निर्भर है, तो क्या वाकई एआई लेखकों की जगह ले सकती है?

एक यूज़र ने तंज कसा, "अगर दुनिया की सबसे एडवांस AI बनाने वाली कंपनी भी कंटेंट के लिए इंसानों को हायर कर रही है, तो शायद अब यह सोचने का समय है कि क्या AI सच में राइटर्स को रिप्लेस कर सकती है?"

वहीं, कुछ लोगों ने मज़ाक में लिखा, "जब कहा जा रहा है कि SEO मर चुका है और कंटेंट मार्केटिंग बेकार है, तो फिर OpenAI जैसी कंपनी कंटेंट स्ट्रैटजिस्ट को 4 लाख डॉलर क्यों दे रही है?"