Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

अब बिना वीजा श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे भारतीय

भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट ने भारत समेत चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी। इन देशों के यात्री श्रीलंका की यात्रा करने आने के लिए निशुल्क वीजा प्राप्त कर सकेंगे। सितंबर में श्रीलंका आने वाले यात्रियों के आंकड़ों के मुताबिक, 30 हजार यात्रियों व 26 प्रतिशत के साथ भारत पहले और आठ हजार यात्रियों के साथ चीन दूसरे नंबर पर है।