नेपाल में आज सुबह मदन-आश्रित हाई वे पर भूस्खलन की वजह से करीब 63 यात्रियों को ले जा रही 2 बस त्रिशूली नदी में बह गई. इस हादसे पर दुख जताते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कहा, “नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से करीब 5 दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं. मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं.”